1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: गाजियाबाद में देर रात चाय की टपरी पर 'महासंग्राम', लड़की ने दूसरी युवती को बाल नोंच-नोंचकर कूटा

VIDEO: गाजियाबाद में देर रात चाय की टपरी पर 'महासंग्राम', लड़की ने दूसरी युवती को बाल नोंच-नोंचकर कूटा

Indirapuram Tea Stall Fight Video: इंदिरापुरम में चाय की मशहूर दुकान पर बवाल हो गया है। यहां मामूली विवाद को लेकर लड़कियों के बीच में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Indirapuram Tea Stall Fight Video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT गाजियाबाद में चाय की दुकान पर मारपीट हुई है।

Ghaziabad Tea Stall Fight: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में साया गोल्ड सोसायटी के पास देर रात चाय की टपरी पर हंगामे का मामला सामने आया है। चाय के नाम पर सजी महफिल के दौरान दो युवतियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ती नजर आईं। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

चाय की मशहूर दुकान पर हंगामा

बता दें कि घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंदिरापुरम के वैभव खंड में पांडे चाय वाला युवाओं में खासा मशहूर है। रात भर यहां चाय पीने वाले युवाओं का तांता लगा रहता है। यहां युवतियों में झड़प हो गई।

'महासंग्राम' पर नेटिजंस ने लिए मजे

नेटिजंस ने इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरे ये तो Absolute Cinema है। वहीं, सुहैल नामक यूजर ने लिखा कि क्या समानता का यही मतलब है? इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला रिएक्शन भी पोस्ट किया।

किसी ने तो बता दिया 'पीक मेल कंटेट'

वहीं, वायरल कंटेट नामक एक एक्स यूजर ने लिखा, 'ये तो पीक मेल कंटेट है।' साथ ही, एक अन्य ने लिखा, 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के, पापा की परियों को इस तरह सरेआम मारपीट नहीं करनी चाहिए। अगर कुछ मसला है तो बातचीत के जरिए हल कर लेना चाहिए, इस तरह से अपना तमाशा बनाना उचित नहीं है।

इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए सोन सिंह यादव ने पूछा, 'यह महासंग्राम कहां पर चल रहा है और क्यों चल रहा है, बॉयफ्रेंड के वास्ते चल रहा है या कोई और कारण।'

(इनपुट- जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें- अब ये लड़की कभी भी मैच में चीयर नहीं करेगी, Video देख खुद समझ जाएंगे कारण