1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: गाजियाबाद में घसीट-घसीटकर भयंकर मारपीट! करीब 30 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बोला हमला

VIDEO: गाजियाबाद में घसीट-घसीटकर भयंकर मारपीट! करीब 30 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बोला हमला

Ghaziabad Fight News: गाजियाबाद में दो पक्षों के लाठी-डंडे लिए हुए लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई है। रात के अंधेरे में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ghaziabad Fight- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT गाजियाबाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है।

Ghaziabad Fight: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला मसूरी थाना क्षेत्र के झुंडपुरा इलाके का है। बीती बुधवार रात करीब 9:30 बजे तराबीह को नमाज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

बच्चे को परेशान करने से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि जीशान पक्ष का 8 साल का बच्चा दुकान के बाहर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। रहीसुद्दीन पक्ष के युवक उस बच्चे को परेशान कर रह थे। उसने ये बात अपने घर जाकर बताई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के कई लोग इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने जीशान पक्ष के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस का कहना है कि रहीसुद्दीन पक्ष पर दूसरे पक्ष ने हमला किया और गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके चलते दूसरे पक्ष के जीशान, फैसल, आलीशान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

25-30 लोगों के पीटने का आरोप

वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि उनके घर पर 25 से 30 लोगों ने लाठी डंडे लेकर चढ़ाई की और बेरहमी से पीटा। कहकशा नाम की गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की गई। रात भर ये लोग पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिस ने उल्टा इन्हीं के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया।

वीडियो में गुत्थम-गुत्था होती दिखी

वीडियो में दिख रहा है कि 25-30 लोगों में आपस में गुत्थम-गुत्था हो रही है और इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिख रहे हैं। विवाद करने वालों के हाथों में लाठी-डंडे भी दिखाई दे रहे हैं।

(इनपुट- जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें- मंदिर में हाथी का तांडव, पुजारी को जमीन पर पटकर हवा में उठा लिया, मच गई चीख-पुकार; देखें VIDEO