सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर ने हैं तो फिर आप भी हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते ही होंगे और अपने टाइमलाइन पर हर तरह के पोस्ट देखते होंगे। उन्हीं सभी पोस्ट के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी नजर आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोग वायरल होते हैं। कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है तो कभी बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे मेट्रो स्टेशन पर एंट्री के पास से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिखता है एक लड़की अपना टिकट स्कैन करके बस अंदर जाने ही वाली थी कि कोई दूसरा लड़का वहां से अंदर आ जाता है। अब अपनी टिकट पर किसी दूसरे को निकलते देख किसी को भी गुस्सा आ जाएगा और लड़की को गुस्सा आया भी। वो गुस्सा हो जाती है और उससे बोलती है कि वो पागल है क्या, अब वो खुद कैसे जाएगी। पहले तो लड़का ऐसे रिएक्ट करता है जैसे कुछ नहीं हुआ है और अंत में वो अपना टिकट देता है जिसके बाद वो एंट्री कर पाती है। प्रैंक के लिए उस लड़के ने ऐसा किया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RuchiAdarsh47 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी के साथ प्रैंक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोय मोय मोमेंट। दूसरे यूजर ने लिखा- होशियार लड़का। दूसरे यूजर ने लिखा- अगले स्टेशन पर पकड़ा जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बुढ़ापा आ गया मगर जवानी जाने को तैयार नहीं, आप खुद ही देखिए ये वायरल Video
प्रभु ऐसी भोली-भाली पत्नी दें सबको! Video में ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात