आपने यह लाइन तो कई बार सुनी और पढ़ी होगी कि सावधानी हटी-दुर्घटना घटी। सड़क पर चलते समय गाड़ियों के पीछे यह सबसे ज्यादा लिखा हुआ देखने को मिलता है और यह बात हर जगह और हर किसी के लिए लागू होता है। ऐसा नहीं है कि गाड़ियों के पीछे यह बात लिखी है तो सिर्फ सड़क पर जाते समय ही सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में भी कई सारे काम ऐसे होते हैं जिन्हें करते समय हमें सावधानी बरतने की जरूरत होती है और अगर ऐसा न किया जाए तो कुछ भी हो सकता है। इस बात को साबित करने के लिए ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
लड़की के साथ क्या हुआ?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की अपने घर के अंदर से बाहर निकलती है। उसके हाथ में एक थाली है जिसमें कई सारे दीपक हैं। अब लड़की उन्हीं में से एक दीया उठाती है और एक जगह पर रखती है। ऐसा करते हुए वो वीडियो बनवा रही थी तो उसने कैमरे की तरफ देखा और इसी दौरान छोटी सी घटना हो गई। दरअसल लड़की के बाल एक दीपक के संपर्क में आ जाते हैं और वो आग पकड़ लेते हैं। राहत की बात यह है कि लड़की को तुरंत पता चल जाता है और वो आग को बुझा लेती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी तक सोशल मीडिया पर दिवाली के बाद से कई सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें छोटी सी लापरवाही से कुछ न कुछ कांड हुआ ही होगा और अभी जो वीडियो देखा वो भी उन्हीं में से एक है जिसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_vatsalasingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'रील फैशन के चक्कर में दीपावली सत्यानाश हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस भाई को तो 'बेस्ट जुगाड़' का अवार्ड मिलना चाहिए, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए Video
ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय घरों में ही हो सकता है, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल