A
Hindi News वायरल न्‍यूज लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी

लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को बिल्कुल भी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे पोस्ट में क्या दिखा।

Viral news, viral post- India TV Hindi Image Source : X/@JUST_RAGHVI सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है और एक बार कोई सोशल मीडिया पर आ जाता है तो फिर आसानी से छोड़ नहीं पाता है। हर दिन कई तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

पोस्ट में ऐसा क्या दिखा?

आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने यह भी देखा होगा कि कई सारे लोग अपने अकाउंट का गजब का नाम रखते हैं और ऐसा ही एक लड़की भी चाहती थी। उसने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो डाली और ऊपर लिखा, 'मुझे एक बढ़िया यूजरनेम बताओ, मेरा नाम माही है।' अब सोचिए कि कोई ज्यादा से ज्यादा कितना अजीब नाम दे सकता है। चलिए आप ज्यादा मत सोचिए, एक आदमी ने कमेंट किया है, हम आपको वही बता देते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'महिषासुर' लिख दिया। उसने यूजरनेम के तौर पर यह नाम सजेस्ट किया।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Just_Raghvi नाम के अकाउंट से किया गया है और कैप्शन में लिखा, 'भाई ने जरा भी संकोच नहीं किया।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये कैसा नाम हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- संकोच ने ही चैट लेफ्ट कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म ही नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल परफेक्ट है, उसके नाम को यूनिक बनाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या सजेस्ट किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में दिखा फव्वारा तो चचा ने कर दिया गजब का काम, Video हो गया वायरल

शादियों में बस यही सब देखना बाकी रह गया था, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान