A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना Blinkit Invoice, सामने से आया यह रिप्लाई

लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना Blinkit Invoice, सामने से आया यह रिप्लाई

एक छोटा सा पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसेंगे भी और यह भी सोचेंगे कि ऐसी गलती कौन करता है। आइए आपको वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

अभी वायरल हो रहा पोस्ट- India TV Hindi
Image Source : X/@USERNAMEKYAAHAI अभी वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया की गलियों में आने के बाद इंसान कभी भी इधर से पर्मानेंट जाने का फैसला नहीं लेता है और इसके पीछे का कारण यहां दिखने वाले कंटेंट हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। जो कंटेंट सबसे हटके होता है या फिर ऐसा कुछ होता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है तो वो वायरल हो ही जाता है। आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल पोस्ट आते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

हिमांशी नाम की एक लड़की ने किसी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया। अब जब भी कोई नौकरी के लिए कहीं अप्लाई करता है तो वो अपनी CV भी भेजता है। उस लड़की ने भी भेजा मगर उससे गलती हो गई और उसे इस गलती का तब पता चला जब सामने से रिप्लाई आया। दरअसल अप्लाई करने के बाद सामने से मैसेज आया जिसमें लिखा था, 'हेलो हिमांशी, एप्लीकेशन भेजने के लिए धन्यवाद मगर आपने अपना ब्लिंकिट इनवॉइस अटैच कर दिया है।' अब इस मैसेज के बाद उसे अपनी गलती का पता चला और उसने इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @usernamekyaahai नाम के अकाउंट पर है जिसे 30 मार्च को पोस्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपनी खुद की दुश्मन हूं।' पोस्ट देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हम सब एक बार हिमांशी जैसा कर चुके हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने तो गलती से सैलरी स्लिप चिपका दिया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन तुमने वैसे ब्लिंकइट से क्या मंगवाया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: भरभराकर गिरी 25 साल पुरानी पानी की विशाल टंकी, इलाके में छाया धूल का गुबार

इसे ही कहते हैं जिम्मेदारी का बोझ, वायरल हो रहा Video आपको भी कर देगा भावुक