A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अच्छे कर्म का फल भी अच्छा ही मिलता है, वायरल Video देख आप भी कहेंगे कि बात तो सही है

अच्छे कर्म का फल भी अच्छा ही मिलता है, वायरल Video देख आप भी कहेंगे कि बात तो सही है

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जो आपको बताएगा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसके साथ भी अच्छा ही होता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमाना चल रहा है और ऐसे लोग बहुत ही कम होंगे जो स्मार्ट फोन तो यूज करते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया पर मौजूद न हो। लगभग हर इंसान सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर दिन में 2-3 बार तो एक्टिव होता ही होगा। आप भी शायद इंस्टा, फेसबुक या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह सड़क पर मैनहोल का ढक्कन सही से लगा नहीं है। एक बंदा अपनी स्कूटी पर आता दिखता है और वो जैसे ही मैनहोल के पास पहुंचता है तो उसे खुल देखता है और स्कूटी रोक देता है। इसके बाद वो उसके बगल से निकल जाता है। यह वहां पास में खड़ा एक दूसरा शख्स देखता है और समय बर्बाद किए बिना ही वो वहां से सीवर के ढक्कन को ठीक से लगाने के लिए आ जाता है और उसे फिट कर देता है। इतने में ही दिखता है कि वो पहले जहां पर खड़ा था, वहां एक खंभा गिरता है। अब वो अगर ढक्कन ठीक करने नहीं जाता तो खंभा उसके सिर पर ही गिरता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @IM_esha_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर इसे देखने के बाद यह तो समझ में आ ही जाता है कि अच्छे कर्म का फल कभी बेकार नहीं होता है। आप अच्छा करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा जरूर होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैटर कुछ ज्यादा सीरियस है! सड़क पर लड़ती लड़कियों का Video वायरल, लोगों ने लिए मजे

भाई ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी कमेंट करके दिया अपना रिएक्शन