1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पोते ने पूरा किया दादी का सपना, करवाई पहली हवाई जहाज की यात्रा, VIDEO वायरल

पोते ने पूरा किया दादी का सपना, करवाई पहली हवाई जहाज की यात्रा, VIDEO वायरल

एक पोते ने अपनी दादी को पहली हवाई जहाज की यात्रा करवाई है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB पोते ने अपनी दादी को पहली हवाई जहाज की यात्रा करवाई

कहा जाता है कि जिंदगी छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने का नाम है। लेकिन जब इंसान की उम्र हो जाती है और वह बूढ़ा हो जाता है तो वह अपने सपनों को मन ही मन मार देता है क्योंकि उसे लगता है कि अब इन सपनों को कौन ही पूरा करवाएगा। लेकिन ताजा मामला एक दादी-पोते का है, जिसमें एक पोते ने अपनी दादी को पहली बार हवाई जहाज की यात्रा करवाकर उनका सपना पूरा किया है। 

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को रविराज पुरोहित नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। रवि राज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती है। दादी ने आज अपनी पहली फ्लाइट ली है।"

वीडियो में दादी बहुत खुश नजर आ रही हैं। वह अपने आप ही हवाई जहाज में बिना किसी का सहारा लिए चढ़ीं और उनकी सीट भी विंडो के पास वाली थी। वह कोल्डड्रिंक का भी लुफ्त उठाते हुए नजर आईं। हवाई यात्रा पूरी करने के बाद दादी ने अपने पोते को बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया।

दादी के चेहरे की खुशी देखकर पता लग रहा था कि उनका ऐसा सपना पूरा हुआ है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उनके वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स भावुक हो रहे हैं और अपना प्यार दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि दादी को प्रणाम और आपको शुभकामनाएं कि आपने उनका इस उम्र में सपना पूरा किया।

गौरतलब है कि आज भी भारत में हवाई यात्रा करना केवल एक जरूरत या समय बचाने की कोशिश नहीं है बल्कि ये एक सपना है। बड़े बुजुर्गों के लिए आज भी हवाई जहाज में बैठना एक खुशी का पल होता है और वह इसे बहुत एंजॉय करते हैं। वाकई इस पोते ने अपनी दादी को एक खूबसूरत याद दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस शानदार खोज के लिए महिला को कोई पुरस्कार दिलाओ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा था लड़का, फिर जो हुआ वो उड़ा देगा होश, देखें Video