1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रैपिडो वाले को बुलाकर बंदे ने करवाया ये काम, Video सोशल मीडिया पर वायरल

रैपिडो वाले को बुलाकर बंदे ने करवाया ये काम, Video सोशल मीडिया पर वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि बुलेट वाला बंदा रैपिडो बुक करता है और जब रैपिडो वाला आता है तो उसे अपनी परेशानी बताकर उससे मदद लेता है।

Rapido, viral video, viral news- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर इंसान की पहुंच सोशल मीडिया तक है। लगभग हर किसी के पास आज के समय में स्मार्ट फोन है जिसके अंदर सोशल मीडिया के 2-3 ऐप तो देखने को मिल ही जाते हैं। कई सारे लोग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर थोड़ा कम दिखते हैं मगर वो भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही हैं। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं जिसमें से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रैपिडो वाले ने बनाया है। वो एक शख्स के पास जाकर उससे कन्फर्म करता है कि उसने रैपिडो बुक की थी। इसके बाद वो बंदा बताता है कि उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया है। रैपिडो वाला पूछता है कि वो उसके साथ जाएगा क्या तो वो बोलता है कि उसकी बाइक को टो करना था। अब यह सुनते ही रैपिडो वाला मना कर देता है और बोलता है कि इससे(उसकी स्कूटी) नहीं हो पाएगा, बुलेट है ये(कस्टमर की बाइक)। बुलेट वाला बंदा उसे बताता है कि पेट्रोल पंप पास में ही है तो फिर रैपिडो वाला उसकी बाइक पर पैर लगाकर उसे धकेलते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा देता है। इसके बाद बुलेट वाला शख्स उसे उसके पैसे दे पे कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shubham.parmarvlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है भाई का कोई दोस्त नहीं है शहर में। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये रैपिडो वाले से क्या क्या करवाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने क्या दिमाग लगाया है, ऐसे भी रैपिडो का यूज हो सकता है कभी सोचा ही नहीं था। चौथे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग लगाया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बर्मिंघम की सड़कों पर भी दिखा आकाश दीप का जादू, अंग्रेजों की जुबां पर उनका नाम छाया, देखें VIDEO

कोई नहीं कर सकता भाई के कंटेंट को कॉपी, Video देख लोग दूर से जोड़ लेंगे अपने हाथ