सोशल मीडया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, आपको तमाम तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिल ही जाएंगे। उन्हीं सब के बीच में आपको कुछ ऐसे पोस्ट भी दिखेंगे जो अनोखे कंटेंट के कारण वायरल होते हैं। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितने सारे पोस्ट वायरल होते हैं। आप भी अपने टाइमाइन पर तरह-तरह के वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी ड्रामा तो कभी स्टंट और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी दिवाली आ रही है तो उसके संबंध में भी वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा दिवाली के संबंध में कुछ अनुरोध कर रहा है। वो बोलता है, 'हम लोग अपने घरों में दिए जलाते ही जलाते हैं तो हमें ऐसा करना है कि इस बार 2 या 5 दिए कम जलाने हैं। हम लोग उन दियों में जो भी तेल या घी डालते हैं, उन्हें एक डिब्बे में इकट्ठा करना है और एक डंडा रखना है। अब उस तेल या घी को उस डंडे पर लगाकर रख लेना है और आपको अगर कोई भी मिले जो प्रदूषण पर ज्ञान दे या फिर आपके मनोरंजन में दखल डाले तो प्लीज वो डंडा उस पर तबीयत से फेरें।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Alpakanya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इस दिवाली कुछ तेल बचाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 72 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं गाली देने ही वाला था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये भी सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- दिवाली का ज्ञान आना शुरु हो गया है दोस्तों।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Desi Jugaad Video: हवा खाने का ये मजेदार जुगाड़ हो रहा वायरल, यूजर्स बोले- 'यह तो नया आविष्कार है'
Video: बाइक पर बैठे-बैठे आंटी ने अंकल पर की घूंसों की बरसात, यूजर्स बोले- 'लगता है मायके से उठा लाया'