1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: क्लीनिक में बैठे युवक के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, पहले निकला धुंआ फिर लगी आग, मची अफरा-तफरी

VIDEO: क्लीनिक में बैठे युवक के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, पहले निकला धुंआ फिर लगी आग, मची अफरा-तफरी

गनीमत रही कि शख्श मोबाइल पर धुंआ देखते ही अलर्ट हो गया। इसके बाद मोबाइल में आग लगते ही शख्स ने फोन को दूर फेंक दिया। इस तरह अचानक मोबाइल में ब्लास्ट होने से पास बैठे मरीज दहशत में आ गए।

मोबाइल में हुआ ब्लास्ट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मोबाइल में हुआ ब्लास्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक आई क्लीनिक के वेटिंग एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आंखों की जांच कराने पहुंचे एक युवक के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। युवक क्लीनिक में अपनी बारी का इंतजार कर रहा था और इसी दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। अचानक फोन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें ब्लास्ट के साथ आग लग गई। इस पूरी घटना का वीडियो क्लीनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

आंख का चेकअप कराने पहुंचा था शख्स

यह घटना रविवार दोपहर थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित दृष्टि आई क्लीनिक की है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपनी आंखों का चेकअप कराने के लिए क्लीनिक पहुंचा था। वहां पहले से कुछ मरीज मौजूद थे, इसलिए वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान युवक अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी कर रहा था। तभी अचानक उसके मोबाइल से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, फोन में तेज धमाके के साथ आग लग गई।

क्लीनिक में आए मरीजों पर फैली दहशत

मोबाइल से धुआं निकलता देख युवक तुरंत उससे दूर हो गया। हालांकि, अचानक हुए इस हादसे से क्लीनिक में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद क्लीनिक के कर्मचारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझाई। इससे आग को फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

किसी के घायल होने की जानकारी नहीं

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। क्लीनिक के वेटिंग एरिया में सोफा और अन्य फर्नीचर भी मौजूद थे। ऐसे में यदि आग फर्नीचर तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

मालूम हो कि मोबाइल फोन की बैटरी में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ग्वालियर की यह घटना भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

भूपेंद्र भदौरिया की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

‘एंट्री फीस अलग, पिरामिड अलग, बख्शीश अलग’... मिस्र ट्रिप को लेकर भारतीय महिला का चौंकाने वाला खुलासा, Video