1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रॉफी नहीं ली मगर स्वाद पूरे ले लिए, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप और हर्षित राणा के फोटोशूट का Video वायरल

ट्रॉफी नहीं ली मगर स्वाद पूरे ले लिए, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप और हर्षित राणा के फोटोशूट का Video वायरल

इंडिया ने एक तरफ मैच जीता और दूसरी तरफ पाकिस्तान के मजे लेने शुरु हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह से पाकिस्तान के मजे लिए मगर उन सभी के बीच में इंडियन टीम के खिलाड़ियों का बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने लगा।

Hardik Pandya, Arshdeep Singh and Harshit Rana- India TV Hindi
Image Source : X/@RUSHIII_12 ट्रॉफी के बिना ही हार्दिक, अर्शदीप और हर्षित ने करवाया फोटोशूट

कल एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया। पूरा मैच रोमांचक रहा मगर अंत में इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा ही दिया। मैच खत्म होने के बाद इंडिया के फैंस पूरी तरह से खुश हो गए तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के फैंस अपनी ही टीम पर गुस्सा उतारने लगे। लोग भी मीम बनाकर पाकिस्तान के मजे लेने लगे। खैर इंडिया ने मैच तो जीत लिया मगर टीम को ट्रॉफी नहीं मिला क्योंकि भारतीय टीम ने मोहसिन नक़वी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। अब ट्रॉफी नहीं तो सेलिब्रेशन भी नहीं होता मगर ये इंडियन टीम है भाई। भारतीय टीम और भारत के लोगों को अपनी खुशी के पल जीने से कोई कैसे रोक सकता है। इसका एक उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिना ट्रॉफी के ही ट्रॉफी संग करवाते दिखे फोटोशूट

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप और हर्षित राणा, ये तीनों साथ में खड़े होकर ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जब ट्रॉफी नहीं मिली तो फोटोशूट कैसे तो आपको बता दें कि ये तीनों इमेजिनरी ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवा रहे हैं और चेहरे पर खुशी नजर आ रही है क्योंकि एशिया कप का फाइनल तो जीत ही लिया है। इनकी ये खुशी और सेलिब्रेट करने का तरीका बताता है कि ट्रॉफी होने या फिर न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद खुशी ऐसे ही चरम पर रहती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर @Pinkumshw नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके अलावा एक्स प्लेटफॉर्म पर भी इस वीडियो को खूब शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें सूर्यकुमार यादव ने ठीक उसी अंदाज में जीत का जश्न मनाया जैसा रोहित शर्मा ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था बस फर्क यह है कि सूर्यकुमार यादव के पास ट्रॉफी नहीं था मगर फिर भी खुशी वही थी।

ये भी पढ़ें-

चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेशन, रोहित शर्मा की आ गई याद