1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंजीनियरिंग का ऐसा अनोखा नमूना देखा है आपने? Video अभी हो रहा है वायरल

इंजीनियरिंग का ऐसा अनोखा नमूना देखा है आपने? Video अभी हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कि ये सब क्या है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

सड़क के बीच में नजर आया बिजली का खंभा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सड़क के बीच में नजर आया बिजली का खंभा

आज के दौर में लगभग हर कोई अपने मनोरंजन के लिए या फिर खाली समय पास करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता है जहां हंसी-मजाक के वीडियो दिखते हैं मगर सोशल मीडिया सिर्फ हंसी-मजाक के वीडियो तक ही सीमित नहीं है। यहां पर लोग गंभीर सवाल भी पूछते हैं और कुछ गलत दिखता है तो उसका वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने यह सब देखा होगा और अभी भी कुछ ऐसा ही नजर आया। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो चिंता का सवाल खड़ा करता है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आपने कई सारी सड़कें देखी होंगी और उनमें से कई सारे सड़कों के किनारे बिजली के खंभे भी लगे हुए देखे होंगे मगर क्या आपने कभी कोई बिजली का खंभा सड़क के बीच में लगा हुआ देखा है? शायद नहीं देखा होगा मगर आज आपको देखने को मिल जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक सड़क के बीच में बिजली का खंभा है। ऐसा लग रहा है कि ये खंभा पहले से था और सड़क बाद में बनी है और अगर ऐसा है तो फिर सड़क बनाने वालों को क्या ये खंभा नहीं दिखा जो उसे बीच में रहते हुए भी सड़क बना दी जो चिंता का विषय है। यह खंभा सड़क हादसों को न्योता देते हुए दिख रहा है।

यहां देखें वह वीडियो

स्थानीय लोगों का क्या कहना है?

आपने अभी जो वीडियो देखा वो झुंझुनू शहर के वार्ड नंबर 60 का है जहां पर नई सड़क के ठीक बीचोबीच बिजली का पोल खड़ा छोड़ दिया गया है। सड़क तैयार हो गई मगर किसी ने भी पोल को हटाने की जहमत नहीं उठाई। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले यदि संबंधित विभागों के बीच समन्वय होता तो बिजली के पोल को पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता, लेकिन ऐसा नहीं होने से अब सड़क के बीच में खड़ा यह पोल हादसों को खुला न्योता देता दिख रहा है।

लोग भी कर रहे हैं ट्रोल

आपको बता दें कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग भी ट्रोलिंग कर रहे हैं। लोग इसे 'विकास की नई परिभाषा' बताकर प्रशासन पर तंज कस रहे हैं। इसके अलावा कोई इसे 'इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना' बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि 'यह सड़क है या पोल बचाओ अभियान?' इसके अलावा कई यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बिना निरीक्षण के ऐसे निर्माण कार्यों का भुगतान कैसे हो जाता है।

(अमित शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video