सोशल मीडिया भी कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हंसी-मजाक के वीडियो के साथ ही साथ लोगों के अतरंगी कारनामों और अनोखे जुगाड़ के वीडियो भी काफी देखने को मिलते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के कई सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको हंसी भी आती होगी या फिर हैरान होते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहा है और उसने मच्छर से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। वो सिक्योरिटी गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और मच्छर से बचने के लिए उसने मच्छरदानी को अपने ही ऊपर ओढ़ लिया है। एक महिला ने देखा तो उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब उसका जुगाड़ कितना सफल होगा, यह तो वही जाने। कई दूसरे लोगों ने भी उस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सिक्योरिटी गार्ड खुद को मच्छरदानी से बचा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- तो बिल्डिंग की सुरक्षा कौन कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल काम नहीं करेगा, सिर्फ रील के लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा- अभी भी मच्छर इसे काट लेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- रात में आदमी को हार्ट अटैक दिलाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दरभंगा स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में दिखा गजब का नजारा, Video हो गया वायरल
पुलिस की वर्दी में ये रस्सी क्यों लगी होती है? देखी होगी मगर कोई नहीं जानता होगा जवाब