सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल वीडियो आते ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकतें समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो महिलाएं एक बड़ा सा डंडा लिए हाथ में खड़ी हैं जिसके एक छोर पर कई सारी कीलें लगी हुई हैं। अब वहां से गुजरती ट्रकों के आगे उन्हें कर दिया जा रहा है और ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ियों को रोककर उन्हें पैसा दे रहे हैं। यह वीडियो बताता है कि अगर कोई वहां से पैसा दिए बिना जाएगा तो उसके ट्रक का टायर पंचर कर दिया जाएगा। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है। वीडियो अभी का ही है या फिर पुराना है, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shwetaa9555 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा हैं, 'पैसे नहीं दिए तो टायर पंचर, एक नए अंदाज में टैक्स वसूली हो रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ये वसूली गलत है। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब अपनी मनमानी कर रही हैं, ट्रक वाले बेचारे मजबूर होकर पैसे दे देते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह लोग बहुत गलत कर रहे हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंदर का बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी