1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, Video देख आप भी भौचक्के हो जाएंगे

भाई के पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, Video देख आप भी भौचक्के हो जाएंगे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें पूरी तरह से खुली की खुली रह जाएंगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PROF_CHEEMS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आज के समय में हर किसी की पहुंच है। हर किसी के हाथ में आपको फोन दिखेगा और वो हर इंसान आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा। यहां तक कि बच्चे भी आजकल सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर उसके यूजर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा आराम से प्लेटफॉर्म के बेंच पर बैठकर गिटार बजा रहा होता है और अचानक पता चलता है कि ट्रेन खुल गई है। अब वो भागकर ट्रेन को पकड़ने जाता है मगर इसी दौरान कांड हो जाता है। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो ट्रेन के नीचे गिर जाता है मगर बंदे के शायद जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है तभी तो ट्रेन के नीचे आने के बाद भी उसके कुछ नहीं होता है और उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज जी छुट्टी पर हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सावधानी हटी खीर पूड़ी बटी। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज छुट्टी पर थे आज। तीसरे यूजर ने लिखा- बच गया रे। चौथे यूजर ने लिखा- और इसने ये भी व्लॉग में डाल दिया कि इसपर भी लाइक्स आएंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

हद है ! स्टेज पर दूल्हे के दोस्त ने किया ऐसा काम देखकर कांप गई दुल्हन, यूजर्स बोले- 'भाई थोड़ा रहम कर', Video Viral

इसे कहते हैं Aura! समोसा बेचते-बेचते भारत से लंदन पहुंच गया ये देसी छोरा, Tesla में बैठे फिरंगी भी खाकर हुए फैन, VIDEO