A
Hindi News वायरल न्‍यूज भाई का आविष्कार ट्रैक्टर बनाने वालों के होश उड़ा देगी, आप भी देखें वायरल Video

भाई का आविष्कार ट्रैक्टर बनाने वालों के होश उड़ा देगी, आप भी देखें वायरल Video

कुछ लोग कभी-कभी ऐसा कारनामा कर देते हैं कि उसे देखने के बाद इंसान कुछ कहने लायक नहीं बचता है। इंसान बस उसे देखता ही रह जाता है और उनके वीडियो भी वायरल होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/HIMANSHUKING_143 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को ऐसे-ऐसे वीडियो और फोटो दिखाता है कि वो सभी हैरान हो जाते हैं। आप अगर उन यूजर्स में शामिल हैं और अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया की गलियों में भ्रमण करते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे खूब सारे वीडियो और पोस्ट देखे ही होंगे। हंसी-मजाक के वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों के एक से बढ़कर एक आविष्कार देखने को मिलते हैं और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई अलग-अलग कंपनियों के ट्रैक्टर देखे ही होंगे। और कई बार सड़क पर रथ भी देखे होंगे जिसके पहिए काफी विशाल होते हैं लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों को एक साथ काम करते हुए देखा है? दरअसल एक शख्स ने अनोखा आविष्कार किया है। उसने ट्रैक्टर के सारे पहिए निकाल दिए और उसमें रथ वाले पहिए फिट कर दिए। इतना ही नहीं वो उन पहियों के साथ ट्रैक्टर को चलाते हुए भी नजर आ रहा है और ऐसा आमतौर पर नहीं दिखता है इसलिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर himanshuking_143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- अब अमेरिका कहता नहीं देखता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये नया भारत है प्रधान, यहां कुछ भी असंभव नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- प्राचीन भारत लग रहा है भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेगिस्तान का जहाज उतरा सड़क पर, AI का इस्तेमाल करके बंदे ने कमाल का Video

इस आदमी के दांत की मजबूती देख आंखें फट जाएंगी, लोग भी दे रहे हैं अपना रिएक्शन