1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Holi: हवा में रंग उड़ाने का नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले- 'अब सारे यही कॉपी करेंगे'

Holi: हवा में रंग उड़ाने का नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले- 'अब सारे यही कॉपी करेंगे'

अब होली में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी बीच सोशल मीडिया पर रील जमकर वायरल हो रही है। उसमें कपल एक अनोखे तरीके से हवा में रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे बच्चों के साथ बड़े और बुजुर्ग भी धूम-धाम के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग रंगों से तो खेलते ही हैं, साथ में अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। होली के कुछ दिनों पहले से ही सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो पोस्ट होने और वायरल होने लगते हैं। इस बार एक नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो खूब वायरल हो रहा है। कपल का वह नया तरीका लोगों का काफी ध्यान भी खींच रहा है और उनको काफी पसंद भी आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस नए ट्रेंड में क्या नजर आ रहा है।

वायरल हुआ नया ट्रेंड

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले तो नजर आता है कि लड़के के एक हाथ में गुब्बारा है और उसने दूसरे हाथ से लड़की को पकड़ा हुआ है। लड़की और लड़का पोज मारते हुए उस गुब्बारे से हवा में रंग छोड़ते हैं। वीडियो के अगले फ्रेम में नजर आता है कि दोनों के हाथ में एक-एक गुब्बारा है जिससे वो हवा में रंग छोड़ रहे हैं। दरअसल इन लोगों ने बोतल के ऊपरी हिस्से को काट लिया है। फिर गुब्बारे में रंग भर कर उसमें हवा भर दिया। एक जगह से गुब्बारे को पकड़ लिया ताकि हवा न निकले और फिर ऊपर से बोतल का वो हिस्सा लगा दिया। इसके बाद गुब्बारे में ढील छोड़ने के बाद हवा के साथ रंग भी निकलकर उड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर preetiandvijay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब सारे यही कॉपी करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लो न्यू ट्रेंड, अब सब शुरू हो जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया ट्रिक बनाई है रंग उड़ाने का। चौथे यूजर ने लिखा- मैं भी यही तरीका अपनाऊंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कुछ नया है।

ये भी पढ़ें-

साउथ बिहार एक्सप्रेस की 2AC का ये हाल देखो, Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

अरे पुजारी जी के साथ ये क्या हो गया, एक बार आप भी देखिए वायरल Video