1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है? शेफ का वायरल Video जरा आप भी देखिए

कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है? शेफ का वायरल Video जरा आप भी देखिए

अभी एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसने मुझे पूरी तरह से हैरान कर दिया और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपका भी हैरान होना तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PSYCOOKS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हमें ऐसे-ऐसे वीडियो या फिर फोटो देखने को मिल जाते हैं जो हमने कभी सोचा तक नहीं होता है और कई वीडियो तो ऐसे होते हैं कि उन्हें देखकर भी आसानी से यकीन नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कुछ वीडियो आपने भी देखे ही होंगे और हैरान भी हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जिसने हमें हैरान कर दिया और आप भी हैरान हो सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शेफ नजर आता है जिसकी टी-शर्ट पर 'शेफ मास्टर' लिखा हुआ है। उसके सामने एक टमाटर है और वो किसी से पूछता है कि आपको कितना चाहिए। वो आदमी बोलता है कि उसे 69 ग्राम चाहिए और अब वो शेफ उस टमाटर को काटता है और वजन करने पर वो बिल्कुल 69 ग्राम ही निकलता है। इसके बाद वो आलू काटता है और शख्स 82 ग्राम काटने को बोलता है। इस बार भी वो बिल्कुल 82 ग्राम काटता है। यह देखकर यकीन नहीं होता है कि कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है। एक बार आप भी उस वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर psycooks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इस कुक के वीडियो को दूसरे भी कई लोगों ने पोस्ट किया है। आपने जो वीडियो देखा उसे 3 जून को पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- neurodivergent chefs बिल्कुल अलग होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- ज़बरदस्त! लेकिन मुझे लगता है कि कटे हुए टमाटर वाले ट्रांज़िशन को थोड़ा और स्मूद करने की जरूरत है। किसी ने हैरान होने वाली इमोजी शेयर की है तो किसी ने फायर वाली इमोजी लगाई है। वैसे यह हैरान करने वाला वीडियो तो है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Scorpio Car में हैंड ब्रेक लगाना भूल गया ड्राइवर, गंगा में उतरी गाड़ी, बाहर निकालने में छूटा लोगों का पसीना, देखें VIDEO