1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ताकत दिखाने का ऐसा तरीका नहीं देखा था मैंने, वायरल Video जरा आप भी देखिए

ताकत दिखाने का ऐसा तरीका नहीं देखा था मैंने, वायरल Video जरा आप भी देखिए

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है कि उसे देखते ही इंसान अपना माथा पकड़ लेता है और अभी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DHOKLADYNAMICS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक गजब का प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे हटके या फिर सबसे अजीब होती हैं या फिर पहली बार नजर आता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो किसी की शादी के दौरान का है। उस वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं और उनके सामने एक आदमी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। शादी में आए मेहमानों को वो अपनी ताकत दिखा रहा है। वीडियो में दिखता है कि स्टेज पर कुछ ईंटें रखी हुई हैं और उन ईंटों पर एक नारियल रखा हुआ है जिसे एक आदमी ने पकड़ा हुआ है। अब अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने वाला आदमी उस नारियल पर जोर-जोर से बैठकर उसे तोड़कर दिखाता है। ये तो एक ही नारियल था जिसे उसने तोड़ा मगर वो और भी नारियल तोड़ने का सोचकर आया है क्योंकि वीडियो के अंत में वो एक और नारियल लेकर ईंट पर रखता दिखता है लेकिन वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है तो आगे का कुछ नहीं पता चल पाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dhokladynamics नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जरूरी नहीं कीड़ा सिर्फ दांत में हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को और भी कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। मगर यह जानकारी किसी भी पोस्ट में पता नहीं चल पाई कि यह आदमी कौन है, वीडियो कब और कहां का है और ये ऐसा क्यों कर रहा है। खैर वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आपको इसके बारे में बताया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तेज आंधी से IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, खुद-ब-खुद चलने लगा Boarding stair, Video वायरल

शख्स ने ब्लेड और मोटर से बनाया जुगाड़, हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन