1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा, Video आपको भी कर देगा हैरान

जुगाड़ तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा, Video आपको भी कर देगा हैरान

एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो अभी वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कुछ पहले नहीं ही देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या जुगाड़ नजर आ गया।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@LOST.ANSHIKA ऐसा जुगाड़ आपने पहले कभी देखा है?

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई भी कमी नहीं है और बात जब अपने देश की होती है तो यहां तो जुगाड़ करने वालों की भरमार है। लोगों के खून में जुगाड़ की कला बहती है और यही वो कारण है कि हमारे देश के लोग अपने कई काम तो जुगाड़ से ही पूरा कर लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ का वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब जुगाड़ का कुछ नहीं दिखता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा जुगाड़?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पहले तो बोतल के ढक्कन में कील के जरिए कुछ छेद करता है। उस ढक्कन में छेद करने के बाद वो उसे बोतल से निकाल लेता है और उसके ऊपर एक बैलून लगाता है और कुछ दूरी पर से उस गुब्बारे को काट देता है। अब तक समझ में नहीं आता है कि यह करना क्या चाहता है मगर कुछ देर बाद उसके जुगाड़ का पता चल जाता है। वो जहां से गुब्बारा काटता है, वहीं से नल में लगा देता है और बांध देता है। इसके बाद नजर आता है कि वो पूरे बेसिन में पानी पहुंचाने के लिए ऐसा जुगाड़ करता है। वो जुगाड़ अच्छे से काम करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lost.anshika नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- 20 रुपए का मिलता है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ दिन प्रतिदिन। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे दोस्त पर तो केस कर देना चाहिए, हरकत देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें Video

भोले बाबा अस्सलाम वालेकुम; सावन में मुस्लिम गायक ने महादेव पर गाया गीत, सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल