1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस जुगाड़ को मेरा 100 बार दंडवत प्रणाम, वायरल हो रहे Video को आप भी देखिए

इस जुगाड़ को मेरा 100 बार दंडवत प्रणाम, वायरल हो रहे Video को आप भी देखिए

एक शख्स ने मोजे के साथ ऐसा जुगाड़ किया जो अब तक किसी दूसरे ने नहीं सोचा होगा और उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MEMEMOOD_31 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया एक ऐसा देश है जहां आपको हर जगह जुगाड़ करने वाले लोग मिल ही जाएंगे। यहां के लोगों को खून में जुगाड़ बहता है और लोगों को जब भी मौका मिलता है या फिर जरूरत पड़ती है, वो कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। कई सारे लोग तो खाली बैठे रहते हैं इसलिए वो जुगाड़ करते हैं और उसका वीडियो बनाकर पोस्ट भी कर देते हैं। अब आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने अब त न जानें कितने सारे जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे और कई जुगाड़ ने तो आपको भी हैरान कर दिया होगा। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा मोजे के साथ जुगाड़ करता हुआ दिख रहा है। वो पहले एक मोजे को एक जगह से पूरा काट देता है और उसके ऊपर एक तरफ एक छोटा सा कट लगाता है। इसके बाद वो दूसरे मोजे को उठाता है और उसके साथ भी वैसा ही करता है जैसा उसने पहले वाले के साथ किया था। अभी तक समझ में नहीं आता है कि वो क्या कर रहा है मगर अगले ही पल सब साफ हो जाता है। दरअसल उसने मोजे को ऐसे काटकर ग्लव्स बना लिए जो वो हाथ में पहनकर दिखाता भी है। उसके इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mememood_31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब बस बाइक खरीदना बाकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं टेक्नोलॉजिया। तीसरे यूजर ने लिखा- सस्ते में जिम वाले ग्लव्स। एक अन्य यूजर ने उसे टैलेंटेड आदमी बोला तो वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होटल में पड़ा छापा तो इस तरह भागने लगे आदमी-औरत, Video हो रहा है वायरल

मछली चोरी करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, तरीका देख हिला जाएंगे आप भी, देखें Video