1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झंडा फहराने के बाद दूसरी तरफ सैल्यूट करने लगीं IAS टीना डाबी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

झंडा फहराने के बाद दूसरी तरफ सैल्यूट करने लगीं IAS टीना डाबी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का झंडा फहराने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैल्यूट करने के समय हड़बड़ाती हुई नजर आईं।

टीना डाबी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER टीना डाबी

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है और उसे लेकर चर्चा होने लगती है। इस बार एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियों में राजस्थान के बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी नजर आ रही हैं, जो गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद सैल्यूट करने के समय हड़बड़ाती हुई नजर आईं।

दिशा को लेकर हुईं कन्फ्यूज

टीना डाबी यूपीएससी की टॉपर रह चुकी हैं और अपने काम के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक छोटा सा पल लोगों की नजर में आ गया। वीडियो में दिखाया गया कि झंडा फहराने के बाद जब उन्हें सैल्यूट करना था, तो वह थोड़ी देर के लिए यह समझ नहीं पाई कि किस दिशा में मुड़ना है। वह इधर-उधर मुड़ती हैं और फिर सैल्यूट करती हैं। यही छोटा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों की राय

वीडियो के वायरल होते ही हजारों लोग इसे देखने और शेयर करने लगे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की राय देखने को मिली। कुछ लोग इसे मजाक बना रहे थे, तो वहीं कई लोग इसे छोटी सी भूल मानते हुए कहते हैं कि इस तरह के पल बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जा रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो गया, क्योंकि टीना डाबी एक जानी-मानी अधिकारी हैं और उनके हर कदम पर लोगों की नजर रहती है। यही कारण है कि यह वीडियो भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें-

दुनिया का वो फल जिसे फ्लाइट में ले जाना है मना, जान लीजिए नाम और कारण वरना बाद में पछताएंगे

अखबार के नीचे आखिर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के गोले, रोज पढ़ने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब