सोशल मीडिया वायरल वीडियो और फोटो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां आपको कभी भी निराशा नहीं मिलेगी। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और मनोरंजक देखने को मिल ही जाएगा। जितने लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात को काफी अच्छे से जानते होंगे। सोशल मीडिया पर स्टंट, हंसी-मजाक, डांस, लड़ाई, स्टंट समेत और भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और साथ में कई अलग-अलग फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। खैर अभी फोटो नहीं बल्कि एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का एक गधे के सिर पर एक डंडा बांध देता है और उसी डंडे पर आगे एक गाजर लटकाया हुआ था। ऐसा करने के पीछे वो आदमी सोच रहा होगा कि गधा गाजर खाने के लिए आगे बढ़ेगा और गाजर भी आगे चला जाएगा तो वो इसी चक्कर में पड़ा रह जाएगा। लेकिन उसने गधे को हल्के में ले लिया। गधा ज्यादा मेहनत नहीं करता है और अपने सिर को नीचे झुकाता है ताकि वो गाजर जमीन पर पहुंच जाए। इसके बाद थोड़ा आगे बढ़ता है और रस्सी से गाजर बंधा था तो गाजर उसी जगह रह जाता है। इस तरह वो गाजर तक आसानी से पहुंच जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट में लेयर करते हुए लिखा है, 'बताओ गधा कौन है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
समय बहुत ज्यादा कीमती है, उसे बचाना कोई इन अंकल से सीखे, देखें वायरल Video
टॉक्सिक रिलेशनशिप से 100% छुटकारा! बेंगलुरु की सड़क पर दिखा अनोखा नजारा, Video हुआ वायरल