1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे अमीर बंदा कोई मिले तो बताना, ऑर्केस्ट्रा में चेक काटकर उड़ा रहा है शख्स, देखें Video

इससे अमीर बंदा कोई मिले तो बताना, ऑर्केस्ट्रा में चेक काटकर उड़ा रहा है शख्स, देखें Video

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और उसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट में क्या लिखा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/HUMBIHARII वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते समय कुछ वीडियो या फिर फोटो ऐसे दिख ही जाता हैं जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर ऐसा कुछ सोचा भी नहीं होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता होगा। आपकी टाइमलाइन पर भी कई सारे वायरल वीडियो और फोटो आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई और इसके अलावा अनोखी तस्वीरें भी वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे कहीं किसी ऑर्केस्ट्रा में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की डांस कर रही है और बहुत सारे लोग उसके चारों तरफ बैठकर देख रहे हैं। उन्हीं लोगों के बीच में एक बंदा है जो चेक पर पैसा लिखकर साइन कर रहा है। इसके बाद वो चेकबुक से उस चेक को निकालता है और फिर डांस करने वाली लड़की पर उड़ा देता है। उसके इसी तरह न्योछावर देने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humbiharii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पावर ऑफ बिहार। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा न होने के कारण बैंक का सारा पैसा लुटा दिया, पापा खोज रहे हैं लाठी लेकर। तीसरे यूजर ने लिखा- जियो बाबू, रिकॉर्ड तोड़ दिया। चौथे यूजर ने लिखा- RTGS की सुविधा है क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे मासूम होते हैं मगर इतने? वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखें, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

Video: पानी के बहाव में बहने ही वाला था शख्स, तभी स्विगी और जोमैटो वालों ने कर दिया कमाल