1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लड़कों की कमेंट्री का Video नहीं देखा तो क्या ही देखा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इन लड़कों की कमेंट्री का Video नहीं देखा तो क्या ही देखा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अभी सोशल मीडिया पर दो लड़कों का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लोकल क्रिकेट मैच की कमेंट्री कर रहे हैं। उनका वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी उनकी तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@UPSCPCS360 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक और कमाल के वीडियो जो वायरल होते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट तो होते हैं मगर वायरल वही होते हैं जो लोगों को पसंद आ जाते हैं या फिर बहुत अजीब होने के कारण लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक और कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप लड़कों की तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने अब तक न जानें कितनी बार टीवी पर मैच देखा होगा। उस मैच के साथ ही साथ आपने कई लोगों की कमेंट्री भी सुनी होगी। अब समय आ गया है कि एक लोकल मैच में दो लड़कों द्वारा की गई कमेंट्री सुनने का क्योंकि उसका वीडियो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के साथ में कुर्सी पर बैठे हुए हैं और मैच के हाल की कमेंट्री कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे वो कोई प्रोफेशनल हैं और यह उनका रोज का काम है। आप जब वीडियो देखेंगे तो तारीफ जरूर करेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UPSCPCS360 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये दोनों लड़के हिंदी टीवी कमेंटेटरों से बेहतर कमेंट्री करते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये दोनों लड़के कौन हैं और कहां रहते हैं जिनकी कमेंट्री का वीडियो इतना वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना Blinkit Invoice, सामने से आया यह रिप्लाई

VIDEO: भरभराकर गिरी 25 साल पुरानी पानी की विशाल टंकी, इलाके में छाया धूल का गुबार