इन्फ्लुएंसर बनना है तो ऐसे बनो, इन दोनों का काम देख आप भी करेंगे इनकी तारीफ, देखें Video
दो लड़कों ने सड़क पर ऐसा किया जो वाकई तारीफ के काबिल है और इसी कारण अभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उन दोनों ने क्या किया।
आज के समय में कई सारे लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश कर रहे हैं और कई सारे लोग तो बन भी चुके हैं। मगर सवाल यह है कि वो किस तरह का कंटेंट बनाते हैं और उससे समाज को इन्फ्लुएंस होना चाहिए या फिर नहीं? अगर कोई इन्फ्लुएंसर फालतू वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो फिर उसके इन्फ्लुएंसर होने का कोई फायदा नहीं। अगर किसी को इन्फ्लुएंसर बनना है तो उसे इन दो लड़कों से कुछ सीखना चाहिए। इन दोनों का वायरल हो रहा है वीडियो कई सारे लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।
वायरल हुआ दो लड़कों का वीडियो
कई बार लोगों को सड़क से गुजरते समय दिखता है कि वहां पर कोई न कोई गड्ढा है। सड़क पर गड्ढा देख लोग सरकार और PWD को कोसते हुए आगे बढ़ जाते हैं। वैसे तो उनकी बात सही है कि जिसे सड़कों का ख्याल रखना चाहिए, वो नहीं रख रहे हैं मगर देश के नागरिक होने के तौर पर हम लोगों की भी कुछ जिम्मेदारी है। इसी बात को वायरल वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि सड़क पर हुए एक बड़े से गड्ढे को दो लड़कों ने मिलकर भरते हुए अपना अच्छा कंटेंट बनाया। उनका कंटेंट भी बन गया और एक अच्छा भी काम भी हो गया। इसी कारण उनका वीडियो वायरल भी हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इन्फ्लुएंसर बनना है तो ऐसे बनो, कंटेंट भी बन जाए और कुछ अच्छा काम भी हो जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत अच्छा काम किया। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा काम है। वहीं कुछ लोगों ने इसके लिए सरकार को ताना भी मारा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर भरे पानी में गिरा बंदे का फोन, ढूंढने पर भी नहीं मिला तो आंखों में आ गए आंसू
ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात
