भारत एक ऐसा देश है जहां आज भी एक बड़ी आबादी कहीं जाने के लिए रेलवे को पहली पसंद के रूप में देखता है। कई सारे लोग छोटी दूरी के लिए भी ट्रेन को ही चुनते हैं। वीकेंड पर घूमने जाना हो या फिर रोज की तरह ऑफिस जाना हो या फिर अपने गांव जाना हो या फिर किसी दूसरे राज्य में किसी फंक्शन में जाना हो, अधिकतर लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं और शायद आप भी ऐसा करते होंगे। आपको ट्रेन के अलग-अलग स्टेशन की खासियत के बारे में भी पता होगा मगर क्या आपने कोई ऐसी जगह देखी है जहां एक ही जगह पर दो अलग-अलग स्टेशन हो?
एक ही जगह पर दो अलग-अलग स्टेशन
भारत में कई सारे स्टेशन ऐसे हैं जहां सिर्फ दो या फिर तीन प्लेटफॉर्म हैं तो वहीं कई सारे स्टेशन पर बहुत सारे प्लेटफॉर्म देखने को मिलते हैं मगर इसमें कॉमन यह है कि सभी प्लेटफॉर्म पर उस एक स्टेशन के नाम का ही बोर्ड देखने को मिलता है। मगर क्या आपने कभी देखा है कि आप जिस प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं वहां एक स्टेशन का नाम और दूसरी तरफ के प्लेटफॉर्म पर किसी दूसरे स्टेशन का नाम लिखा हुआ है? हैरान हो गए मगर एक ऐसी जगह है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) में वो जगह है। वहां श्रीरामपुर और बेलापुर नाम के दो ऐसे स्टेशन हैं जो एक ही जगह पर है। ट्रैक के एक तरफ श्रीरामपुर और दूसरी तरफ बेलापुर है।
एक स्टेशन और दो राज्य
आपको साथ में यह भी बताते चलें कि एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जो दो अलग-अलग राज्यों में पड़ता है। कहने का मतलब यह है कि उस स्टेशन का आधा हिस्सा एक राज्य में और आधा हिस्सा दूसरे राज्य में है। उस स्टेशन का नाम नवापुर रेलवे स्टेशन है जहां महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर है। वहां प्लेटफॉर्म पर बनी एक पीले रंग की लाइन दोनों राज्यों को अलग करती है।
नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Indian Train Facts: ट्रेन की छत पर क्यों लगे होते हैं ये छोटे प्लेट्स? आज जान लीजिए इनका काम