1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Indian Train Facts: ट्रेन की छत पर क्यों लगे होते हैं ये छोटे प्लेट्स? आज जान लीजिए इनका काम

Indian Train Facts: ट्रेन की छत पर क्यों लगे होते हैं ये छोटे प्लेट्स? आज जान लीजिए इनका काम

आपने अगर कभी किसी ब्रिज से ट्रेन को ध्यान से देखा है तो फिर यह भी देखा होगा कि उनपर छोटे प्लेट्स भी लगे होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह बस यूं ही डिजाइन के लिए हैं तो फिर आप गलत हैं। ये बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

भारत में आज भी जब कभी दूर का सफर तय करना होता है तो एक आबादी ऐसी है जो ट्रेन के चुनती है। ट्रेन से हर दिन एक बड़ी आबादी सफर करती है। कुछ लोग अपने गांव या शहर जाने के लिए इसको चुनते हैं तो कुछ लोग किसी दूसरे राज्य में रहते अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए ट्रेन को चुनते हैं। कई सारे लोग अपने ऑफिस जाने के लिए लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। आप भी ट्रेन का सफर अकसर करते रहते होंगे। आज हम आपको ट्रेन के बारे में एक गजब की जानकारी देने वाले हैं जो आपने आज से पहले से सोचा तक नहीं होगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ट्रेन की छत पर क्यों होते हैं ये प्लेट्स?

आपने अगर कभी किसी ब्रिज पर खड़े होकर किसी खड़ी ट्रेन को ध्यान से देखा है तो आपने उसकी छत पर लगे छोटे प्लेट्स भी देखे ही होंगे मगर क्या कभी सोचा है कि वो किस कारण लगाए जाते हैं? आपको बता दें कि इन प्लेट्स को 'रूफ वेंटिलेटर' कहा जाता है और ये कोच के अंदर की गर्मी, भाप और उमस को बाहर निकालने के लिए लगे होते हैं। ये प्लेट्स ट्रेन के अंदर ताजी हवा को आने देते हैं और इसके साथ ही गंदी हवा को बाहर भी निकालता है। इसके साथ ही वो प्लेट्स बारिश के पानी को अंदर जाने से भी रोकती है।

कैसे काम करते ये प्लेट्स?

आइए आपको अब यह बताते हैं कि ये प्लेट्स कैसे काम करते हैं। आपने अगर ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि ट्रेन के अंदर छत पर कुछ जालीदार छेद होते हैं। गर्म हवा और भाप इन्हीं छेदों से ऊपर पहुंचती है और रूफ वेंटिलेटर यानी वो छोटे प्लेट्स से वो कोच के बाहर निकल जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि छत पर लगे प्लेट्स बहुत ही काम के होते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Keyboard के बटनों में ABCD सीधे क्यों नहीं होते हैं? आपने कभी सोचा?

थार पर लिखे 4X4 का मतलब क्या होता है? बड़े से बड़े होशियार भी नहीं जानते होंगे जवाब