A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. INDvsAUS: मैच देखने स्टेडियम पहुंची लड़की हुई वायरल, लोग बोले- 'ये तो बहुत ज्यादा फेमस हो गई एक रात में'

INDvsAUS: मैच देखने स्टेडियम पहुंची लड़की हुई वायरल, लोग बोले- 'ये तो बहुत ज्यादा फेमस हो गई एक रात में'

कल यानी 4 मार्च को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमिफाइनल का मैच हुआ। अब मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक लड़की काफी वायरल हो रही है। लड़की को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है यह लड़की

अभी कल ही यानी 4 मार्च 2025 को CT के सेमिफाइनल 1 का मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया। इस मैच को इंडिया ने जीत लिया। मैच जीतते ही इंडियन फैन्स के दिल को जो खुशी मिली उसे शब्दों में बयान कर पाना बहुत मुश्किल है। इस मैच ने 19 नवंबर 2023 की हार के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। मैच के खत्म होने के बाद से ही कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो में एक लड़की भी नजर आ रही है। उस लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही है। उसने इंडिया की जर्सी पहनी हुई है और अपने आईफोन से मैच का वीडियो बना रही है। लड़की काफी खूबसूरत है और यही कारण है कि कैमरा मैन ने भी उस पर फोकस किया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो यह नहीं पता कि यह लड़की कौन है लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस लड़की का नाम गेस किया है। कई यूजर्स ने बताया कि यह शायद पायल है और यूट्यूब पर 'पायल गेमिंग' के नाम से अकाउंट है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Poojayadav206 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वो सब तो ठीक है पर ये है कौन? खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- औकात से बाहर की है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये नई खोज है कैमरामैन की। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत सुंदर लग रही है। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ज्यादा फेमस हो गई एक रात में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कल से वायरल है मैडम।

ये भी पढ़ें-

सिर पर कंकाल और शरीर में लगी आग, रियल घोस्ट राइडर का यह वीडियो देखा आपने

'ये तो अपनी ही कॉपी है', परीक्षा में पास होने के लिए लड़के ने चली टीचर को इमोशनल ब्लैकमेल करने वाली चाल