1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दारोगा साहब भी नाच देखने के शौकीन हैं, Video देख लोगों ने किए फनी कमेंट्स

दारोगा साहब भी नाच देखने के शौकीन हैं, Video देख लोगों ने किए फनी कमेंट्स

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसमें कुछ लोग आर्केस्ट्रा में डांस देख रहे हैं। वहीं पर एक दारोगा जी भी बैठे हुए हैं और इसी कारण वीडियो वायरल भी हुआ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ बताया नहीं जा सकता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट कर ही देते हैं, जो उन्हें अनोखा या फिर सबसे हटके लगता है। ऐसे अनगिनत पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो वाकई में अलग होता है या फिर इंटरनेट की अधिकतर जनता को अलग लगता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी ऑर्केस्ट्रा को है। वहां पर एक लड़की डांस कर रही है और कुछ लोग वहां बैठकर उस लड़की का डांस देख रहे हैं। उन्हीं लोगों के बीच में एक पुलिस वाला भी बैठा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की वर्दी में बैठे शख्स को डांस देखते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। अब यह वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'ड्यूटी हो रही बहुत भयंकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे सर क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली हप्पू सिंह। तीसरे यूजर ने लिखा- मौज मस्ती नहीं रुकनी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- बिहार में आपका स्वागत है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, Video वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास

हवा भी नहीं लगी और लड़के का मोबाइल गायब, दिल्ली के बसों में ऐसे होती है फोन की चोरी, देखें वारदात का Live Video