A
Hindi News वायरल न्‍यूज भारत से हारने के बाद पूड़ियां तल रहे हैं शाहीन अफरीदी? वायरल Video देख आप भी खा जाएंगे धोखा

भारत से हारने के बाद पूड़ियां तल रहे हैं शाहीन अफरीदी? वायरल Video देख आप भी खा जाएंगे धोखा

एक शख्स ने अपनी आंखों से कुछ ऐसा देख लिया कि उसे देखकर वो हैरान हो गया। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो भारत में बहुत पसंद किया जाता है। लोग क्रिकेट को खेलना बहुत पसंद करते हैं जो खेलता नहीं है, उसे क्रिकेट देखना तो जरूर ही पसंद होता है। अभी दो दिन पहले यानी 23 फरवरी 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच में एक क्रिकेट का मैच खेला गया है। अब जब कभी भी भारत-पाकिस्तान का मैच होता है तो उसकी उत्सुकता अलग ही लेवल पर पहुंच जाती है। मैच हुआ और इसमें भारत ने अपनी जीत दर्ज कर ली। उसके बाद से ही पाकिस्तान की टीम को उन्हीं के देश वाले ट्रोल करने में लगे हुए हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको शाहीन अफरीदी का चेहरे दिमाग में आ जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बैठकर पूड़ियां तलते हुए नजर आ रहा है। वो और कुछ नहीं कर रहा है मगर अपने चेहरे के कारण वायरल हो गया। दरअसल उसका चेहरा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से काफी मिलता जुलता है। दूर से आप जब उसे देखेंगे तो आप भी धोखा खा ही जाएंगे। वीडियो को बनाने वाला शख्स कहता है, 'पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदा का हमशक्ल देख सकते हैं बागेश्वर धाम में पूड़ियां निकाल रहे हैं जो देखने में हूबहू लग रहे हैं। आप लोग कमेंट करके बताइए कि कितना मैचिंग करते हैं, कितना परसेंट।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachya2002 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शाहीन अफरीदी बागेश्वर धाम में पूड़ियां निकाल रहा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार लोगों ने देख लिखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टूर्नामेंट से तो बाहर हो गए, अब यही करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरी की पूरी टीम निकल गई CT से बाहर। तीसरे यूजर ने 69% लिखकर शख्स के सवाल का जवाब दिया।

ये भी पढ़ें-

36 साल बाद महाकुंभ में अपनी क्लासमेट से मिला पुलिसवाला, कॉलेज के दिनों को याद कर खूब लगाए ठहाके

'भाई की प्रीमियम किस्मत देख रहे हो', शादी पर लड़के को मिली ऐसी दुल्हन कि जल-भुन गए लोग