1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी है या फिर कोई लट्टू, इसका डांस आपको भी कर देगा हैरान, Video हो रहा है खूब वायरल

ये आदमी है या फिर कोई लट्टू, इसका डांस आपको भी कर देगा हैरान, Video हो रहा है खूब वायरल

एक लड़का कुछ लोगों के साथ गुजराती डांस करता हुआ नजर आ रहा है मगर आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि यह कोई लड़का या फिर लट्टू है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@THEHAWKEYEX वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक करते हुए बहुत सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वीडियो दिन में देखते ही होंगे। वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते होंगे जो अपने अनोखे कंटेंट के कारण वायरल होते हैं। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी ड्रामा, कभी लड़ाई तो कभी कुछ अतरंगी और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ग्रुप गुजराती डांस कर रहा है। वो डांस गरबा और डांडिया का मिक्स लगता है। उस ग्रुप में एक लड़का है जिसका डांस बहुत ही यूनिक है। वो गोल-गोल इतने तेजी से और अच्छे से घूमता है कि उसे देख आपको लट्टू की याद आ जाएगी। ग्रुप के साथ डांस करते हुए वो ऐसा दो-तीन बार करता है और वहां कोई दूसरा ऐसा कुछ करते हुए नहीं दिखता है। उसका ये अनोखा डांस ही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @thehawkeyex नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई भूल गया कि वो एक इंसान है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चलता फिरता पंखा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये ऐसे कैसे घूम रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- लट्टू की तरह घूम रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पत्नी सताए तो हमें बताएं! सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी फोटो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

ऐसी लापरवाही ही जान को खतरे में डालती है, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान