1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ट्रेन है या फिर कोई सब्जी मंडी, पहली बार दिखा ऐसा अनोखा नजारा, देखें Video

ये ट्रेन है या फिर कोई सब्जी मंडी, पहली बार दिखा ऐसा अनोखा नजारा, देखें Video

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आपने अब तक ऐसा कुछ शायद ही कभी देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर आपको लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ARCHITA_MALLICK3311 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और इस चीज का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अजीब दिखता है, लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने के बाद वहां बैठी जनता उन्हें देखती है और कई बार वीडियो खूब सारे लोगों का ध्यान खींच लेता है तो वो वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया जो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने कई जगहों की सब्जी मार्केट देखी होगी और न जानें कहां-कहां ट्रेन से गए होंगे मगर क्या आपने कभी दोनों चीजों को एक ही जगह पर देखा है? आज आपको दोनों एक ही जगह पर देखने को मिल जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ट्रेन के अंदर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और वहीं गेट के पास कुछ महिलाएं सब्जी लेकर बैठी हुई हैं। उन्होंने ट्रेन के अंदर ही सब्जी मार्केट खोल दिया है। इसी कारण इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर archita_mallick3311 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मार्केट का नाम ट्रेन मार्केट रखना भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब वो अलग ही लेवल की सब्जी वाली थी। तीसरे यूजर ने लिखा- आत्मनिर्भर भारत। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने ढोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न, Video हो रहा है वायरल