1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ऑटो है या फिर चलता-फिरता सुपरमार्केट? जरा देखिए वायरल हो रहा Video

ये ऑटो है या फिर चलता-फिरता सुपरमार्केट? जरा देखिए वायरल हो रहा Video

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप कुछ देर तक यह सोचेंगे कि आखिर ये है क्या और फिर यह सोचेंगे कि ऐसा किया किसने। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MYSOREBAJJII वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा अतरंगी दिख ही जाता है जिसके बारे में लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और इसी चीज के लिए लोग सोशल मीडिया को पसंद करते हैं और यही वो कारण है कि सोशल मीडिया पर अतरंगी कंटेंट काफी वायरल भी होते हैं क्योंकि लोगों को यह पसंद आता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी या फिर अनोखा कंटेंट आ ही जाता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो भी इस कैटेगरी का है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या अतरंगी दिखा?

आपने अपने इलाके में देखा ही होगा कि कोई बाइक पर कुछ सामान लादकर उन्हें बेचने के लिए आता होगा। पहले लोग साइकिल पर सामान लादकर आते थे और अब लोग बाइक का यूज करते हैं। उस एक बाइक कई सारे सामान होते हैं और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीदते हैं। अब वायरल हो रहे वीडियो में इसका अनोखा रूप दिखा। एक शख्स ऑटो पर सामान लादकर उन्हें बेचने के लिए निकला है मगर उसने इतना सारा सामान लाद दिया है कि ऑटो ही नजर नहीं आ रहा है। यह देखकर तो यह भी चिंता हुई कि ऑटो वाले को कैसे दिख रहा होगा। एक बार आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mysorebajjii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये अब ऑटो नहीं रहा, ये चलता-फिरता सुपरमार्केट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- वो इसमें चढ़ता कहां से है। दूसरे यूजर ने लिखा- मोबाइल मार्केट है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या RTO इस तरह के मॉल की इजाजत देता है? चौथे यूजर ने लिखा- पूरी तरह से पैक है, मिनी मार्ट है। एक और यूजर ने लिखा- कहते हैं कि वह गाड़ी ऐसे ही चलाते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में नाचते इन दो बच्चों का Video हो रहा है वायरल, आइए आपको बताते हैं क्यों