1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे ही लोगों के कारण विकास नहीं हो पाता है, वायरल हो रहे Video में दिखेगी इनकी हरकत

ऐसे ही लोगों के कारण विकास नहीं हो पाता है, वायरल हो रहे Video में दिखेगी इनकी हरकत

कभी-कभी कुछ ऐसा नजारा सोशल मीडिया पर दिख जाता है कि इंसान अपना माथा पकड़ लेता है और ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहा है। आप जब वायरल वीडियो देखेंगे तो कहेंगे कि ऐसे ही लोगों के कारण विकास नहीं होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां एक तरफ आपको हंसी-मजाक से भरे हुए कंटेंट देखने को मिलेंगे तो वहीं दूसरी तरफ किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों और आम जनता की गलत हरकत के भी वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो जब भी आते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं क्योंकि ऐसे वीडियो लोगों का ध्यान भी खींचते हैं और उन्हें हैरान भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें कोई रिश्वत लेते हुए दिखा होगा या फिर आम जनता कहीं सुंदर सी जगह पर गंदगी फैलाते दिखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बात करते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

जब भी किसी गांव में या फिर किसी भी जगह पर नई सड़क बनती है तो लोगों को खुशी होती है कि अब सफर करने में आसानी होगी मगर कुछ लोग वहां कांड कर देते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर अभी सड़क बन रही है। इसके लिए वहां सीमेंट बिछाया गया है और उसे सूखने में अभी समय लगेगा मगर लोग उसके पहले ही कांड करने लग गए। कई सारे लगो वहां से मसाला को गायब करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों के ऐसे कारनामों के वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं और अभी यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'फ्री में इतना सारा मसाला मिल गया, अब अच्छे से घर का ढलाई हो जाएगा। सड़क तो बाद में भी बन जाएगा।' कैप्शन में लिखी यह लाइन, इन लोगों पर तंज है। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है और किस जगह का है जहां लोग यह कारनामा कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो हद ही हो गई, वियतनाम के रेस्टोरेंट में भारतीय परिवार ने किया हंगामा, Video हो रहा है वायरल

चलती गाड़ी से नारियल चुराने की कोशिश की मगर पोपट हो गया, अब वायरल हो रहा Video