1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लड़कों की लगन जरा देखो तो सही, जिम में पानी भरने के बाद भी एक्सरसाइज करते दिखे लड़के

इन लड़कों की लगन जरा देखो तो सही, जिम में पानी भरने के बाद भी एक्सरसाइज करते दिखे लड़के

एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने भी रिएक्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद शायद आपको भी हंसी आ जाए या फिर आप भी कुछ रिएक्ट कर देंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TRUECIRCLE7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन खूब सारे कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से वो वीडियो जो इंटरनेट पर पहली बार दिखते हैं या बहुत ही अतरंगी होते हैं या फिर बहुत सारे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर डेली कुछ देर सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अब सोशल मीडिया पर जिम के कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं। कुछ वीडियो में लोग टिप्स देते दिखे हैं तो कुछ वीडियो में लोग अतरंगी तरीके से एक्सरसाइज करते हुए नजर आते हैं मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो अलग है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि बारिश के बाद जिम में पानी घुस गया है और पूरे जिम में पानी भरा हुआ है मगर इतना पानी भरने के बाद भी जिम लवर्स को जिम करने से कोई नहीं रोक पाया। वीडियो में दिखता है कि लड़के वहां पर पानी के होते हुए भी जिम कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इधर-उधर टहलते हुए दिखते हैं। अब यह वीडियो किस शहर के जिम का है, यह तो नहीं पता मगर अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Truecircle7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, '500 रुपए देकर जिम ज्वाइन किया था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद तीन अलग-अलग तरह के कमेंट नजर आएं। एक यूजर ने लिखा- एक बिजली का तार। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में पहली बार एक्वा थेरेपी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- भाई पसीना है वो, इतनी कदर है 500 रुपए की, बस जिम में एक्सरसाइज कर करके पसीने से बाढ़ ला दी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बीच मजे करते दो लड़कों का Video सोशल मीडिया पर छाया, जरा आप भी देखिए

राजस्थान में किस जाति (Caste) के लोग हैं सबसे ज्यादा? आइए हम बताते हैं आंकड़े