1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों का जीवन कठिन है मित्र! लड़के के साथ जो हुआ उसे देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

लड़कों का जीवन कठिन है मित्र! लड़के के साथ जो हुआ उसे देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको लड़के की किस्मत के लिए बुरा लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DRYASHTIWARI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सुबह से लेकर शाम तक लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक करके कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं जिन्हें आप और हम देखते ही हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि इन्हीं सब वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो और फोटो होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं। कई बार सोशल मीडिया की जनता के सामने कुछ ऐसा भी आ जाता है जिसे वो पहली बार देख रहे होते हैं तो ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं। खैर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे का फोन खिड़की से गिरकर बाऊंड्री पर जा गिरा है। अब वहां से फोन को लेने के लिए उसने साफ-सफाई करने वाली चीजों का इस्तेमाल किया। वो झाड़ू आदी लिए उस फोन को ऊपर लाना चाहता था मगर बीच में ही कांड हो जाता है। वो जिसमें फोन को रखता है, उसका ही डंडा निकल जाता है और वो फिर से उसी जगह पर रह जाता है, जहां पर फोन गिरा था। अब वो उसे फोन कैसे उठाए, यही नहीं पता चलता। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो में लिखा है, 'लड़कों का जीवन ही कठिन है मित्र।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हंसू या रोऊं, कन्फ्यूज हूं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो बहुत बुरा हुआ इनके साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- दुख हुआ देखकर। तीसरे यूजर ने लिखा- कर्म करने जाओ, कांड हो जाता है। चौथे यूजर ने लिखा- किस्मत खराब है यार।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकान वाले से डिस्काउंट मांग रहा था कस्टमर, उसके बाद जो हुआ आपने पहले नहीं देखा होगा

Video: डोगेश भाई के साथ बदमाशी नहीं चलेगी, अब इस बंदे का ही हाल देख लो