A
Hindi News वायरल न्‍यूज नोएडा के फेमस मॉल में मारपीट का वीडियो वायरल, बार में डांस करने को लेकर पटक-पटककर लात-घूसों से मारा

नोएडा के फेमस मॉल में मारपीट का वीडियो वायरल, बार में डांस करने को लेकर पटक-पटककर लात-घूसों से मारा

गार्डन गैलरिया मॉल में डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मॉल में मारपीट - India TV Hindi Image Source : REPORTER मॉल में मारपीट

नोएडाः लगातार चर्चाओं पर रहने वाला गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में हैं। बीती रात एक बार में डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्ष बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गार्डन गैलेरिया में युवक की जमकर पिटाई

जानकारी के मुताबिक, नोएडा का थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 38 में स्थित गार्डन गैलेरिया के एक बार में डांस को लेकर दो पक्षों में अचानक विवाद हो गया। दोनों पक्ष बाहर पहुंचे और विवाद देखते ही देखते हैं मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान बार के बाउंसर भी बाहर आ गए।  इस दौरान एक युवक को गिरकर जमकर मारपीट हुई। बाउंसरो ने भी मारपीट की। घटना के दौरान आसपास में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाउंसरो पर भी मारपीट करने का आरोप

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़ाई के दौरान 3-4 बाउंसर दोनों लोगों को लात-घूंसे मार रहे हैं। एक आदमी ज़मीन पर गिर गया, लेकिन बाउंसरों ने उसके गिरने के बाद भी उसे मारना जारी रखा। दूसरे शख्स पर भी लोगों ने हमला किया और उसे पीटा। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। यह भी आरोप है कि महिला बाउंसरों ने एक ऐसे युवक पर हमला किया जो अपने मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग कर रहा था। बाद में इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वीडियो

पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

वही मारपीट की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया एक निजी बार के बाहर कुछ व्यक्तियों द्वारा डांस करने को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था। उक्त घटना की सूचना पर थाना सेक्टर-39, नोएडा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाद में सम्मिलित दोनों पक्षों के कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, नोएडा