1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने दुकानदार के साथ अच्छा खेला किया, Video देख आपको जरूर आएगी हंसी

भाई ने दुकानदार के साथ अच्छा खेला किया, Video देख आपको जरूर आएगी हंसी

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको भी मजा आएगा और अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने दुकानदार को बना दिया बेवकूफ

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएगा। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन का यूज करते हुए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करने वाले लोगों में से हैं तो फिर आपको यह भी पता होगा कि हर दिन जो-जो चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट होती हैं, उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होती हैं, वो वायरल हो जाती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी शख्स के दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया हुआ है और सामान लेने के बाद तुरंत वहां से भागता है। दुकानदार अभी उसके पीछे भागा ही था कि वो आदमी रुक जाता है और तरबूज देखने लगता है। अब दुकानदार को लगता है कि मैंने इसे फालतू में ही चोर समझा, ये तो सामान देख रहा है और यही सब सोचते हुए वो मुड़ जाता। इतने में ही वो आदमी उसके साथ खेला कर देता है। वो मुड़कर अभी जा ही रहा था कि वो तरबूज भी उठा लेता है और पैसे दिए बिना वहां से भाग जाता है। इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dheerusingh25 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसने इसकी उम्मीद नहीं की थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 71 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- धोखा हो गया बेचारे के साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई के साथ बुरा हुआ, ये करके क्या मिलेगा यार। तीसरे यूजर ने लिखा- पागल बनाकर चला गया ये।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई तू जानता नहीं मेरा दोस्त कौन है! वायरल फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे, किए खूब सारे कमेंट

इसने तो जुगाड़ करने के मामले में सभी को मात दे दिया, वायरल हुआ सबसे अनोखा Jugaad