सोशल मीडिया पर अगर आप हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि कई सारे लोग अलग-अलग धाम पहुंचते हैं और वहां जाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इसमें से अधिकतर वीडियो सिर्फ वायरल होने और व्यूज पाने के लिए बनाए जाते हैं मगर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो शख्स की भक्ति और भाव को दर्शाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कभी न कभी ऐसा कोई न कोई वीडियो देखा ही होगा और अगर नहीं देखा है तो बता दें कि अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी साइकिल के साथ केदारनाथ मंदिर पहुंचता है। वो देर रात वहां पहुंचता है जिसके कारण मंदिर के कपाट बंद होते हैं मगर वो वहां पहुंचकर खुशी से महादेव का नाम लेता है और उनकी जय भी करता है। इसके बाद वो जमीन पर माथा लगाकर महादेव को प्रणाम करता है और फिर वो अपनी साइकिल को उठाकर खुशी मनाता है क्योंकि उसने पूरा रास्ता अपनी उस साइकिल से ही तय किया था।
वीडियो के कैप्शन में इसके बारे में जानकारी दी हुई है। वहां लिखा है, 'आस्था असीम शक्ति देती है। नलबाड़ी से केदारनाथ तक पंकज डेका की अद्भुत साइकिल यात्रा यह साबित करती है कि सच्ची भक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी पहाड़ को जीता जा सकता है। महादेव उन सभी साधकों पर कृपा करें जो साहस, दृढ़ता और अटूट आस्था के मार्ग पर चलते हैं। हर हर महादेव।' आपको बता दें कि नलबाड़ी नाम की जगह असम में है और वहां से केदारनाथ की दूरी 2,230 किलोमीटर है जो उस शख्स ने साइकिल से तय की है। एक तरफ जहां लोग खच्चर या फिर हेलीकॉप्टर से मंदिर तक पहुंचते हैं, यह शख्स साइकिल चलाकर अपनी मेहनत से वहां पहुंचा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @riamondall नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये यादगार है, हर-हर महादेव। दूसरे यूजर ने लिखा- हर हर महादेव। तीसरे यूजर ने लिखा- भक्ति की सुंदरता। एक और यूजर ने लिखा- महादेव भोलेनाथ की दृष्टी और कृपा से अपना समय मंगलमय रहे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक हाथ टूटने के बाद भी बाइक चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, जरा आप भी एक नजर डालिए