सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर किसी के लिए है। हर इंसान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बना सकता है और अपने मन के हिसाब से कंटेंट बनाकर पोस्ट कर सकता है, बस उसका कंटेंट किसी की भावनाओं को आहत न करें। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी से जुड़ चुका है। आपने भी अपनी फीड पर देखा होगा कि जो वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
शख्स ने किया गजब का डांस
आप यह तो जानते ही होंगे कि कोई गाना गाते हुए तो कोई डांस करते हुए तो कोई कुछ और कला दिखाते हुए वीडियो बनाता है और इसमें से कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं तो अभी एक शख्स के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स 'बचना ऐ हसीनो' गाने पर डांस करता है और वो गजब के मूव्स करता है। उसके मूव्स देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और इसी कारण तो उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बार आप भी उसके डांस को देखिए जिसके बाद आप भी उसकी तारीफ करेंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sushil_lama24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि पक्का वायरल होगा वीडियो। इसके अलावा भी कई लोगों के कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा- गोविंदा का नेपाली वर्जन। दूसरे यूजर ने लिखा- जोरदार है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, बहुत बढ़िया सर। इसके अलावा किसी ने फायर वाली इमोजी तो किसी ने अंगूठे वाली इमोजी के जरिए शख्स के डांस की तारीफ की है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी किस्मत बहुत ही कम लोगों की होती है, वायरल Video जरा आप भी देखिए