A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाथरूम में शख्स बना चिट्टी, उसके हेयरस्टाइल बदलने का Video आपको भी आएगा पसंद

बाथरूम में शख्स बना चिट्टी, उसके हेयरस्टाइल बदलने का Video आपको भी आएगा पसंद

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको भी वो जरूर पसंद आएगा। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया कि वीडियो इतना वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JHUTHI_HUN_ME वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में कलाकार लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और ऐसे कलाकार लोगों की कला हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो गजब का होता है, वो वायरल हो जाता है और फिर लगभग सभी की फीड पर वो वीडियो दिखता भी है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो हर रोज खूब सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। हम भी आपके लिए एक कमाल का वीडियो लेकर आए हैं जो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

आप सभी ने रोबोट फिल्म तो जरूर ही देखी होगी और उसमें एक सीन आता है जब चिट्टी पलक झपकते ही अपना हेयरस्टाइल बदलता है। एक बंदे ने इसी सीन को रिक्रिएट किया है। वीडियो में दिखता है कि बंदा बाथरूम में है और बालों को ऐसे ही चेंज करते हुए वीडियो बना रहा है। अब वो चिट्टी तो है नहीं तो उसने यह सब करने के लिए शैंपू का सहारा लिया। वो बालों में शैंपू लगाता और अलग-अलग स्टाइल में बालों को करता दिखता है। उसका वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jhuthi_hun_me नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'चिट्टी रोबोट कौन?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को कई दूसरे लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया बनाया। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर है ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भी एक कंटेंट बन गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोबोट प्रो मैक्स।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर कहां से आते हैं ऐसे अतरंगी लोग, Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग

शादी समारोह में घुसे लोगों ने की मारपीट, जमकर चलीं कुर्सियां; वीडियो वायरल