हर दिन सोशल मीडिया पर एक या फिर दो वीडियो ऐसे दिख ही जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देखे होंगे। कभी वायरल हो रहे वीडियो में जुगाड़ दिखता है तो कभी किसी वायरल वीडियो में स्टंट देखने को मिलता है। कभी लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अश्लील हरकत करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक के डबल स्टैंड के नीचे दो-दो ईंटें लगी हुई हैं। वहीं पीछे वाले पहिए के नीचे चार ईंटें लगी हुई हैं। इसकी वजह से बाइक आगे की तरफ झुकी हुई है। वीडियो में आगे नजर आता है कि बाइक की हेडलाइट ऑन है और उसका फोकस उस जगह है जहां पर घर के अंदर हैंडपंप लगाने का काम चल रहा है। जिस बंदे के घर में काम हो रहा है, वो यही चाहता होगा कि काम पूरा किए बिना कोई नहीं जाएगा। तभी तो उसने इतना दिमाग लगाया और ऐसा जुगाड़ बैठाया ताकि काम पूरा हो जाए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर giggly_editzz नाम के अकाउंट से पूरा किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब तो ठीक है पर सोचने वाली बात यह है कि बाइक ऊपर चढ़ी कैसे। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइट हो या न हो पर काम नहीं रुकना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई को DRDO अवार्ड मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसान बहुत जुगाड़ी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये पक्का अलग किस्म का प्राणी है, इसकी हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video
भाई का कंटेंट कोई भी कॉपी नहीं कर पाएगा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन