A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑफिस से Half-Day लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का तरीका, Video हो रहा वायरल

ऑफिस से Half-Day लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का तरीका, Video हो रहा वायरल

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कई सारे लोगों को पसंद आया है और कई लोगों को पसंद आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SALARYNAHIBADHEGI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में बहाना बनाने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई सारे लोग तो बचपन से ही बहाना बनाने में माहिर होते हैं। बचपन में स्कूल न जानें को लेकर बहाना, टेस्ट से बचने के लिए अनोखे बहाने बनाने वाले लड़के बड़े होने के बाद भी अलग-अलग मौके पर अलग-अलग बहाना बनाते रहते हैं और सबसे ज्यादा बहाना वो लोग अपने ऑफिस में छुट्टी के लिए बनाते हैं। आप भी ऐसे कई लोगों से मिले होंगे या फिर शायद आप भी कभी-कभी बहाना बनाते ही होंगे। आइए फिर आपको एक कमाल के बहाने के बारे में बताते हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

ऑफिस न जानें के आपने कई सारे बहाने सुने होंगे मगर ऑफिस जाने के बाद आधे दिन की छुट्टी के लिए एक शख्स ने कमाल का बहाना बनाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि वो ऑफिस में बैठकर काम कर रहा है और तभी फोन उठाकर नॉर्मल तरीके से बात करता है। इसके बाद वो अचानक हैरान हो जाता है और पूछता है, 'मर गया, पागल है क्या, कैसे?' इस दौरान वो भागते हुए बाहर भी निकल जाता है और सभी लोग बस देखते ही रह जाते हैं। यह स्क्रिप्टेड वीडियो लगता है जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर salarynahibadhegi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये इतना अच्छा आइडिया कि इसे सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है, बार-बार यूज करोगे तो परेशानी में फंस सकते हो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- रोज रोज किसको मारेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- CL तो लगानी ही पड़ेगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी बेवकूफी करने वालों को ऐसे ही समझाया जा सकता है, देखिए वायरल हो रहा Video

फैंसी ड्रेस मुकाबला के लिए तैयार हुई बच्ची का Video हो रहा वायरल, एक नजर आप भी देखिए