1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल आदमी-औरत में बिल्कुल फर्क नहीं करते हैं, उनका पहनावा देख आप भी यही कहेंगे

अंकल आदमी-औरत में बिल्कुल फर्क नहीं करते हैं, उनका पहनावा देख आप भी यही कहेंगे

कुछ लोग कभी-कभी ऐसा कपड़ा पहन लेते हैं कि उसे देखने वाला भी हैरान हो जाता है और उसे अपनी आंखों पर एक बार में यकीन ही नहीं होता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AAIYENA_HAMRA_BIHAR_ME वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया अतरंगी चीजों का ही एक प्लेटफॉर्म है। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ अतरंगी पोस्ट करते ही रहते हैं जिन्हें देखने को बाद सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर आपने अपनी टाइमलाइन पर अब तक न जानें क्या-क्या हैरान करने वाला देखा होगा। कई बार तो आपके दोस्त भी आपको कुछ ऐसा भेज ही देते होंगे जो कंटेंट के कारण वायरल हो रहा होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो की शुरुआत एवं अंत, दोनों ही अलग लगेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक दुकान पर सामान लेने के लिए गए हुए आदमी ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि मैक्सी पहने हुए एक महिला दुकान में है जो सामान निकाल रही है। मगर उनके पलटते हुए सब कुछ बदल जाता है। अब तक जो लग रहा था, वो एकदम गलत साबित हो जाता है। उनके पलटने पर पता चलता है कि वो औरत नहीं बल्कि आदमी है जिसने औरत के कपड़े पहने हुए हैं। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये तो बस वही जानते होंगे मगर उनके पहनावे के कारण वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aaiyena_hamra_bihar_me नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल औरतों की बराबरी कर रहे हैं, वो हमारी टी-शर्ट पहन लेती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यही तो मर्द जात हैं, बेचारे को अपना ही होश नहीं होता। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल नहीं आंटी। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसा क्या मजबूरी रही होगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोगों के पसंद का गाना गाकर पंजाब बाढ़ के लिए मदद मांग रहे युवा, आप भी देखें वायरल Video

भाई ने जुगाड़ की पराकाष्ठा पार कर दी है, Video देखने के बाद आप भी हामी भरेंगे