सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कई लोग खुद कंटेंट बनाकर पोस्ट करते हैं तो कई बार अपने आप ही कोई ऐसा मामला दिख जाता है जो खुद में कंटेंट होता है और वो उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अब इन सभी में से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। अभी एक स्क्रिप्टेड मगर बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे किसी थाने के बाहर खड़े होकर बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा बंदा बोलता है, 'दोस्त चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार हो गया शाम को, सुबह-सुबह छुड़वाने आया हूं थाने। यहां आकर पता चला कि हम दोनों का भी नाम ले लिया है। बोल रहा था कि मास्टर माइंड हम दोनों थे चोरी में। अब समझ में नहीं आ रहा है। बोल रहे थे कि 7 दिन की हिरासत में रहना पड़ेगा यहीं पर। घर पर फोन करके बताने को बोला है मगर घर वाले भी फोन नहीं उठा रहे हैं।' यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जो अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maishahrukh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- जेल से व्लॉग बनाइएगा भैया। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे वक्त में घर वालों की नहीं आपको वकील की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमें समझ में नहीं आ रहा, खुश हों या चिंतित। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देख रैपिडो वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे, जानने के लिए आप खुद देखिए वायरल Video
समय का कतरा-कतरा इस्तेमाल करना कोई अंकल से सीखे, Video देख समझ जाएंगे मामला