1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हवाबाजी के चक्कर में ही कई बार हादसे होते हैं, स्टंट देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

ऐसी हवाबाजी के चक्कर में ही कई बार हादसे होते हैं, स्टंट देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

दो लड़कों ने ऐसा स्टंट किया जिसे करना तो दूर आप बस देखकर ही डर जाएंगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खतरनाक स्टंट करते लड़कों का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन , हर समय कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है। कभी इंस्टाग्राम पर तो कभी फेसबुक पर और कभी एक्स पर, कुछ न कुछ ऐसे वीडियो नजर आ ही जाते हैं जो इंसान ने पहले नहीं देखे होते हैं या फिर उन वीडियो को देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वीडियो तो देखे ही होंगे। कभी न कभी कोई ऐसा वीडियो भी आपकी नजरों के सामने आया होगा जिसने आपको पूरी तरह से हैरान कर दिया होगा। अगर नहीं आया है तो फिर यह वीडियो वैसा ही है जो हैरान करने वाला है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने नदियों के ऊपर बने ब्रिज को तो देखा ही होगा। आपने देखा ही होगा कि वो कैसे होते हैं। अब उस ब्रिज पर सोचिए कोई स्टंट करे तो कैसा लगेगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि लोहे की ब्रिज जो अभी अधूरी है उस पर दो लड़के साइकिल चलाते हुए आ रहे हैं। पतली पट्टी पर दोनों आराम से साइकिल को इस तरह चला रहे हैं जैसे वो किसी चौड़ी सड़क पर हो। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए और देखने के बाद आपका हैरान होना तो तय है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर last.opinions नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज का बुआ का लड़का है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज के साथ उठना बैठना है भाई का। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज उस रोज छुट्टी पर था। चौथे यूजर ने लिखा- अबे डर नाम की भी कोई चीज होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नजर हटी सब्जी पूड़ी बटी।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी की हरकत देख मेट्रो में लोगों को आ गई हंसी, आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

ये इंसान वास्तविक दुनिया में Video Game खेल रहा है, वायरल वीडियो आपको आएगा पसंद