सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कौन ही जानता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और उसमें से जो सबसे ज्यादा यूनिक होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी स्टंट का वीडियो, कभी लड़ाई का वीडियो तो कभी अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे दोस्तों का भी वीडियो वायरल होता है जिनकी हरकत हैरान करने वाली होती है। अभी एक ऐसे ही दोस्त का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा वॉशरूम में गया हुआ है और तभी उसका दोस्त कांड कर देता है। दरअशल वॉशरूम का दरवाजा थोड़ा छोटा है तो नीचे से कुछ जगह है। उसी जगह से वो थोड़ा पेट्रोल अंदर डालता है और फिर आग भी लगा देता है। आग बहुत ज्यादा तो नहीं है मगर जितनी भी है, वो परेशान करने लायक तो है। वीडियो में दिखता है कि अंदर गया बंदा जैसी हालत में था, उसी में उठता है और जूते से उस आग को बुझाने की कोशिश करता है। जूते में आग लग जाती है तो उसे बुझाता दिखता है और फिर वो पैंट पहनने लगता है। इस तरह का मजाक करना किसी भी तरह से सही नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 24hrs_sarcastic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लिखा है, 'भगवान ऐसे दोस्त किसी को न दे।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- केस ठोक दो ऐसे दोस्त पर। दूसरे यूजर ने लिखा- बदमाश दोस्त, अगर कुछ हो जाता तो। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या घटिया लोग हैं यार। चौथे यूजर ने लिखा- दोस्त तो नहीं हो सकता।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चलती कार के बोनट पर महिला ने किया Aura Farming डांस चैलेंज, Video सोशल मीडिया पर वायरल
अस्पताल में भर्ती बंदे ने दिमाग का क्या गजब इस्तेमाल किया है, Video सोशल मीडिया पर वायरल