A
Hindi News वायरल न्‍यूज इनसे मिलो ये हैं 'पेड़ों की रानी', पेड़ पर चढ़कर बनाया ऐसा Video जो पहले नहीं देखा होगा

इनसे मिलो ये हैं 'पेड़ों की रानी', पेड़ पर चढ़कर बनाया ऐसा Video जो पहले नहीं देखा होगा

एक लड़की ने सूखे पेड़ की डाल पर चढ़कर एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल हर इंसान जो स्मार्ट फोन चला रहा है, वो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाएगा। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो स्मार्ट फोन यूज करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया के बारे में पता है लेकिन फिर भी वो वहां पर नहीं है वरना आज के समय में क्या बच्चा, क्या यूथ और क्या बूढ़े लोग, हर कोई सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठा हुआ है। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल हो रहे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की जिसने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, वो एक सूखे पेड़ पर चढ़ी हुई है और एक डाल पर बैठी है। वो वहां बैठकर कहती है, 'मैं हूं पेड़ों की रानी और इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी मेरी कहानी। मैंने आप लोगों को बहुत चेतावनियां दी हैं पर उसके बावजूद मुझे सुनने में आ रहा है कि कुछ तुच्छ प्राणी हैं जो अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं अभी भी। तो मैं उन लोगों को चेतावनी दे दूं कि रुक जाओ, बंद कर दो पेड़ों को खत्म करना, बंद कर दो प्रकृति को नुकसान पहुंचाना वरना मैंने आग शुरू किया तुम लोगों को खत्म करना, कोई नहीं बचेगा, सब मरेंगे। सब लोगों को पेड़ों पर लटका-लटका कर मारूंगी।' इसके अलावा भी वो बहुत कुछ बोलती है। आप उसे वीडियो में ही सुन लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर miss_pooja_official_887 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लेकिन तुम उतरोगी कैसे। दूसरे यूजर ने लिखा- आंधी अगर थोड़ा तेज आया तो आप खुद को नहीं बचा पाओगे। तीसरे यूजर ने लिखा- एक थी पेड़ों की रानी, आया हवा का झोंका खत्म हुई कहानी। एक अन्य यूजर ने लिखा- चढ़े कैसे हो आप।

ये भी पढ़ें-

महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में बनाई रील, अब पड़ गए लेने के देने, आप भी देखिए ये Video

अपने काम से काम न रखने पर ऐसा भी हो सकता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी